Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

ब्रेकिंग: पढिये किसने मंत्री अरविंद पांडेय पर फेंकी चूड़ियां, पुतला भी फूंका

प्रदीप फुटेला

उधमसिंह नगर। मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों का विरोध देशभर के किसान तो कर ही रहे हैं लेकिन अब इस कानून का विरोध भाजपा सरकार के मंत्रियों को भी झेलना पड़ रहा है। ताजा मामला उधमसिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र का है जहां उत्तराखण्ड के कबीना मंत्री अरविंद पांडेय पर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के नेता प्रीत ग्रोवर व नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी में चूड़ियां फेंकी और अरविन्द पांडेय हाय हाय व किसान विरोधी के नारे भी लगाये। आपको बताते चले कि अभी चंद दिनों पहले अरविंद पाण्डे चन्द किसानों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री के पास कृषि कानूनों के समर्थन में लेकर गए थे। जब इसकी जानकारी क्षेत्र के वास्तविक किसानों को लगी तो वे उन्होंने अरविंद पांडे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसी कड़ी में आज कांग्रेसियों ने अरविंद पांडेय का पुतला भी फूंका। पुतला फूंकने वालों में भीम ठुकराल, राजीव ग्रोवर, मंगत बत्रा, अशोक गंडा, दीपक गंडा, धर्म पाल, सुरेश ग्रोवर, विशाल मक्कड़, सोम नाथ वाधवा, बूंटी दरगाह, जगदीश बठला, केवल बठला, वीरेंद्र ग्रोवर, राजकुमार हंस, अविनाश सुधा, बलदेव छाबड़ा, अनमोल दरगन, पवन दरगन, जगदीश गुम्बर, रमेश ठुकराल, बूटा राम, सुरेश गंडा प्रमुख है।

Share
error: Content is protected !!