मनोज सैनी
हरिद्वार। बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय, बीएचईएल अन्तर इकाई फुटबाल टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। सेक्टर-1 स्थित रामलीला ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि, बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबन्धक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार थे। इस टूर्नामेंट में बीएचईएल की 10 इकाइयों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच बीएचईएल हरिद्वार तथा बीएचईएल भोपाल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें भोपाल ने मेजबान हरिद्वार को 1–0 के अंतर से हराकर ट्राफी अपने नाम की। इस अवसर पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि खेल में हार या जीत से ज्यादा महत्वपूर्ण है खेल की गौरवशाली भावना को बनाए रखना। उन्होंने कहा कि खेल या जीवन के किसी भी कार्य क्षेत्र में सफलता तभी प्राप्त की जा सकती है जब एक संगठित टीम के रूप में कार्य किया जाए।
भोपाल टीम के श्री वासुदेव बास्के को “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” तथा हरिद्वार टीम के श्री अवधेश कुमार को “बैस्ट गोलकीपर” का अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के संरक्षक श्री संतोष कुमार गुप्ता एवं अन्य महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, स्पोर्ट्स क्लब कार्यकारिणी के पदाधिकारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांग्रेस ने की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प।
दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष कठोर कैद, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोप।
महिला सुरक्षा की बात करने वाली धामी सरकार में सुरक्षित नहीं है बेटी। चंपावत में नाबालिग से गैंगरेप, जघन्य घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी रोष।