मुकेश वर्मा
हरिद्वार। एसएसपी कार्यालय के अनुसार हरिद्वार में मासूम बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में फरार चल रहे हैं सह अभियुक्त राजीव की गिरफ्तारी पर अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड की ओर से 20 हजार के ईनाम की घोषणा की गई है।
वही दूसरी ओर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि बुधवार की देर शाम रानीपुर मोड़ पर जिन लोगों के द्वारा सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था को बाधित किया था। पुलिस ने लगभग 80 लोगों को नामजद और 100 अज्ञात लोगो पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

More Stories
महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को दिया बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की बेतहाशा वृद्धि।
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।