हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। कुम्भ नगरी हरिद्वार में एक अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ ही था कि एक और युुवती के यौन शोषण की घटना सामने आ गयी जिसमें युवक ने किशोरी को धमका कर अपनी हवस का शिकार बनाकर उसे गर्भवती कर दिया। गर्भवती होने पर मामले से पर्दा उठा तो परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को क्षेत्र में रहने वाला युवक डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बना रहा था। 2 दिन पहले किशोरी के अचानक पेट में दर्द होने पर परिजन उसे चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। महिला डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे गर्भवती होने की बात बताई। नाबालिग बेटी के गर्भवती होने की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। घर आकर बेटी से जानकारी ली तो पहले तो घबराकर रोने लगी और बोली वह मुझे जान से मार देगा। परिजनों के आश्वासन के बाद उसका हौसला बढा तो उसने पूरी घटना बयां कर दी। क्षेत्र में रहने वाला प्रदीप कुमार ठाकुर पुत्र वीर सिंह निवासी करौंदना शांति नगर आगरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी लाल जी वाला बैराज कॉलोनी हरिद्वार ने उसके साथ कई बार जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई। विवेचना अधिकारी ने बताया कि आरोपित को बस अड्डे के गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी के घरवालों को जानकारी देने की खबर उसे मिल गई थी और पकड़े जाने की डर से फरार होने की फिराक में बस अड्डे गया था। आरोपित का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया

More Stories
स्ववेद प्ले ग्रुप एवं शिवडेल स्कूल में दशहरा मेले की धूम, नन्हे-मुन्नों ने रामलीला के जरिए सीखा धर्म और सत्य का संदेश
दुष्कर्म करने वाले पिता को 20 वर्ष की कैद। लॉक् डाउन में नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप।
नवोदय नगर की ऐतिहासिक रामलीला में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा: लगाया देवी देवताओं को भोग, लिया आशीर्वाद। रामलीला मंचन देखने उमड़ी हजारों राम भक्तों की भीड़।