राहुल
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में नामित उपाध्यक्ष श्री अंकित आर्य पुत्र श्री विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन, आर्य नगर, हरिद्वार को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम, 2003 ( अधिनियम संख्या 7 वर्ष 2003) की धारा 5 की उपधारा 3 (च) के तहत तत्काल प्रभाव से उक्त पद से पदमुक्त किया गया है। प्रमुख सचिव श्री एल फैनई द्वारा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। तदक्रम में श्री अंकित आर्य को अनुमन्य सुविधाऐं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

वहीं दूसरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अंकिता भंडारी मामले को गंभीरता से लेते हुए विनोद आर्य और उनके हत्यारे बेटे पुलकित आर्य को तत्काल प्रभाव से भाजपा से निष्कासित कर दिया।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी