मनोज सैनी
उत्तराखंड में तैनात एक एसडीएम ने भाजपा विधायक से जान का खतरा बताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु एक पत्र दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरोला में तैनात उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने पुरोला थाने में दिये गये पत्र के माध्यम से बताया है कि उनके द्वारा 21 मई को नगर पंचायत पुरोला द्वारा निकाय क्षेत्रार्न्तगत अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। उसी दिन पुरोला विधायक द्वारा उन्हें रात्रि में लगभग 10.00 बजे विश्राम गृह पुरोला में आने को कहा गया, किन्तु उनके द्वारा रात्रि में समय अधिक होने के कारण असमर्थता व्यक्त की गयी। सैनी ने आगे लिखा है कि चूँकि उन्हें विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ था कि विधायक एवं उनके राजनैतिक मित्र उनके साथ किसी प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर बतमीजी कर सकते हैं। इसीलिये अगली तिथि को प्रातः विधायक से मिलने गया तथा विधायक द्वारा उन्हें विश्राम गृह में मिलने से मना किया गया तथा मुख्य बाजार में ही मिलने को कहा गया तथा श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला द्वारा दिनांक 22 मई को मुख्य बाजार पुरोला में हंगामा किया गया एवं इनके समर्थको द्वारा उप जिलाधिकारी पुरोला मुर्दाबाद की नारेबाजी की गयी, साथ ही उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर नोंक-झोंक की गयी। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि विधायक समय-समय पर उनके कार्यालय में अवैध कार्य करवाये जाने का अनावश्यक दबाब बनाते रहते है तथा यह कथन का उपयोग करते है कि मै यहाँ का विधायक हूँ। आपको मेरी प्रत्येक बात माननी होगी।

इस प्रकार के घटना क्रम में विधायक द्वारा आवेश में आकर मेरे विरूद्ध कृष्णा राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी के माध्यम से सोशल मिडिया पर भ्रामक शिकायती पत्र डलवाये जा रहे है। उक्त पुराने शिकायती पत्र आज की तिथि दिनाँक 28 मई शनिवार को सोशल मिडिया पर डाले जाने के कारण मेरी व्यक्तिगत एवं विभाग की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही विधायक के स्तर से मुझे हत्या करवाये जाने की धमकी (जिससे कि मेरी जान को खतरा है) तथा एस०सी०/एस0टी0 एक्ट अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करवाये जाने इत्यादि कई प्रकार की धमकियाँ भी प्राप्त हो रही है, चूँकि पूर्व में परगना पुरोला क्षेत्रार्न्तगत उप जिलाधिकारी आवास जैसे स्थानों में आगजनी जैसी घटनाऐं घटित हो चुकी है तथा मेरे पूर्ववर्ती उप जिलाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रकार की घटनाऐं भी घटित हुयी है, जिसके दृष्टिगत भविष्य मे यदि मेरे साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला की रहेगी। उपजिलाधिकारी ने अपने प्रार्थना पत्र पर कृष्णा राणा निवासी ग्राम फिताड़ी एवं श्री दुर्गेश्वर लाल, विधायक पुरोला के विरूद्ध उपरोक्त साजिश रचने तथा मेरी निजी / व्यक्तिगत एवं विभाग की छवि धूमिल करने के सम्बन्ध में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।