मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी, हरिद्वार श्री विनय शंकर पांडेय ने जन व शासकीय कार्यहित में वैभव गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर/विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी हरिद्वार को तत्काल प्रभाव से उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, भगवानपुर के पद पर तैनात किया है।

वहीं बृजेश कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, भगवानपुर को डिप्टी कलेकटर/विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी हरिद्वार के पद पर स्थानान्तरित किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होंगे।

दूसरी और एक अन्य आदेश में जिलाधिकारी ने हरिद्वार तहसीलदार के पद पर तैनात श्रीमती शालिनी मौर्य को इसी पद पर लक्सर स्थानांतरित किया है। भगवानपुर में तहसीलदार के पद पर तैनात श्रीमती रेखा आर्य को अपर तहसीलदार रुड़की व अपर तहसीलदार रुड़की दयाराम को तहसीलदार हरिद्वार के पद पर भेजा है। वहीं नायब तहसीलदार, हरिद्वार गिरीश चंद त्रिपाठी को पदोन्नत करते हुए तहसीलदार भगवानपुर स्थानांतरित किया है। उक्त आदेश भी तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।