मनोज सैनी
नैनीताल। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखण्ड हाईकोर्ट को इस हफ्ते सेनिटाइजेशन के लिये बन्द कर दिया गया है। जबकि अगले हफ्ते 19 अप्रैल से हाईकोर्ट में वादों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी।
सोमवार की शायं मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता में हुई जजों की बैठक में तय हुआ कि 13,15 व 16 अप्रैल को हाईकोर्ट बन्द रहेगा। जबकि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती,17 अप्रैल को शनिवार व 18 अप्रैल को रविवार है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 19 अप्रैल से वादों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी। इस सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किये जा रहे हैं।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।