गरीब, मजदूर, किसानों का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार: यशवंत सैनी
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नगर कांगेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित ज्वालापुर के मालवीय धाम में आयोजित कांग्रेस पार्टी की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार व प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी को आगे बढाया जा सकता है। सभी लोगों को टीम भावना के साथ पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा की क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को समय रहते समाधान कराने के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत करना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। एकजुट होकर संगठन को सब मजबूती प्रदान करें। डॉक्टर संजय पालीवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य करें। भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। मंहगाई लगातार बढ रही है। किसानों, मजदूरों की समस्याओं का कोई समाधान नही हो पा रहा है। किसान अपनी मांगो को लेकर आंदोलन कर रहें है लेकिन मोदी सरकार किसानों की पीड़ा को समझने को तैयार नही है। आंदोलन कर रहे किसानों का दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान कृषि कानूनों को बदलने की मांग कर रहें है लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता आमादा है। इस बार चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार प्रदेश की जनता को कोई राहत नही दे पा रही है। मंहगाई की मार जनता झेल रही है। पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। देश के पढे लिखे नौजवानों को रोजगार नही मिल रहे है। भाजपा पार्टी देश के लोगो का जात-पात व धर्म के भेदभाव में फंसाकर मुददो से भटकानें का प्रयास कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की गलत नीतियों से जनता को अवगत करना चाहिए। यशवंत सैनी ने कहा कि सरकार मजदूरों, किसानों का उत्पीडन करने का काम कर रही है।

हाजी नईम कुरैशी व श्रमिक नेता राजबीर सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में श्रम कानूनों का पालन नही हो रहा है। कुंभ के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। निर्माण कार्यो को लेकर प्रश्न चिन्ह लग रहे है। कार्यकर्ता जनता की समस्याओं का निदान करने मे सहयोग करे। महेश प्रताप राणा व जटाशंकर श्रीवास्तव ने कार्यकर्ता में उर्जा का संचार करते हुए कहा कि पार्टी के हित में योगदान देना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है कि वे पार्टी की बैठकों व कार्यक्रमों मे सम्मलित हों। नए सदस्यों को कांग्रेस की विचारधारा व नीतियों से अवगत कराया जाए। युवा नेता शहाबुद्दीन अंसारी व पराग चाकलान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक होगी। बूथ व वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए संपर्क अभियान चलाने होंगे। बैठक में हाजी रफी खान, गुलबीर चैधरी, कैलाश प्रधान, रवि बहादुर, बीएस तेजियान, उषा शर्मा, विजय जोशी, नवीन, बलवंत, वेदपाल तेजियान, विकास सिंह, अरविन्द चंचल, राव फरमान, विजय सैनी, प्रमोद धीमान, संदीप गौड़, दिनेश पुण्डीर, अजय शर्मा, पराग चाकलान, जुबेदा गुलिस्तां, सुनील कुमार, संदीप प्रधान आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।