ब्यूरो
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने पेपर कांड में फरार चल रहे मंगलौर के भाजपा नेता समेत तीन पर कानूनी शिंकजा कसने के लिए उनपर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एसआईटी की गिरफ्त में आने से बचने के लिए तीनों छुपते फिर रहे है। वहीं एसआईटी फरार आरोपियों को दबोचने के लिए सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है। कप्तान के सख्त एक्शन के बाद पेपर कांड के माफिया परेशान हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि पेपर कांड में शामिल फरार चल रहे तीन पर कानूनी शिंकजा कसने के लिए उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जिनमें अनुराग पाण्डेय पुत्र उमेश कुमार पाण्डेय निवासी सरिया डुमरी वलिया थाना बांस खेड़ी बलिया यूपी, डेविड पुत्र साधुराम निवासी बाकरपुर लक्सर हरिद्वार और संजय धारीवाल पुत्र सुरेन्द्र धारीवाल निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट मंगलौर हरिद्वार शामिल है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी ज्यादा वक्त तक एसआईटी से नहीं बच सकते। पेपर कांड में चल रही जांच पर उनकी पैनी नजर है, फरार आरोपियों को जल्द गिरफतार कर लिया जाएगा।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह