मनोज सैनी
हरिद्वार। 31 मई बुधवार को लापता हुआ भाजपा पार्षद कलावती नेगी का पोता आज चंडीगढ़ से पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। उक्त जानकारी लापता हुए युवक के पिता आनंद सिंह नेगी ने दी। बताते चलें कि नगर निगम, हरिद्वार में मौ0 चाकलान से भाजपा पार्षद कलावती नेगी का पोता सौरभ नेगी पुत्र आनंद सिंह नेगी 31 मई दिन बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी दुकान धीरवाली से किसी काम से जाना बताकर निकला था, जो की शाम तक घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आ रहा है। जिसके संबंध में आनंद सिंह नेगी ने कोतवाली ज्वालापुर में गुमशुदगी की तहरीर दी है।

More Stories
बीएचईएल हरिद्वार के गुणता चक्र ने जीता प्रथम पुरस्कार।
प्रेस क्लब चुनाव से पूर्व उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हुई दो फाड़। प्रेस क्लब के महामंत्री दीपक मिश्रा ने बनाया अपना अलग गुट।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने अर्धकुंभ को कुंभ घोषित करने अपनी ही सरकार को घेरा। कहा सरकार को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं।