मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्येष्ठ पूर्णिमा और वीकेंड पर हरिद्वार में भारी भीड़ को देखते हुए महापौर श्रीमति अनिता शर्मा ने बताया की यात्रियों के बढ़ते दबाव के कारण हरिद्वार क्षेत्र, मायापुर क्षेत्र, कनखल क्षेत्र में त्रिसाम्यिक (प्रातः-सायं-रात्रि )
सफ़ाई व्यवस्था लागू कर दी गयी है। उन्होेने बताया की सभी स्वच्छता सैनिक,सफ़ाई नायक, सफ़ाई निरीक्षक दिन-रात सेवा कर रहे है।

इसके अतिरिक्त महापौर ने जनता की शिकायत पर बिरला घाट हरिद्वार में 1 महीने से गड्ढा हुआ पड़ा था। महापौर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता श्री मदन सैन से वार्ता कर दो दिन में गड्ढा बंद करने के आदेश दिए।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।