ब्यूरो
कोटद्वार। हमेशा चर्चाओं में रहने वाले लैंसडाउन के भाजपा विधायक दिलीप महंत और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट का एक वायरल वीडियो और सामने आया है जहां एक मंदिर के कार्यक्रम में विधायक और उनके समर्थक एक नंगे युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं।
बताया जा रहा है की वीडियो कोटद्वार के सिद्धबलि मंदिर का है जहां सिद्धबलि बाबा के वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव चल रहा था, जिसमें एक नंगे युवक को विधायक और उनके समर्थक पीटते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि अभी तक युवक को पीटने का सही कारण मालूम नहीं हो सका है। इससे पूर्व हाल ही में विधायक जी का परिवहन विभाग के अधिकारी पर सरे आम हाथ उठाने और अभद्रता करने का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। जिसमें विधायक जी की काफी फजीयत हुई थी और फजीयत के बाद विधायक जी को वीडियो के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण देना पड़ा था।

More Stories
कूड़ा परिवहन में लापरवाही पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, एजेंसी पर ₹25,000 का जुर्माना।
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।