राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। रतनपुर कुंभीचौड़ निवासी एवं लैंसडौन से भाजपा विधायक दिलीप रावत के छोटे भाई ने अपनी सबसे बड़ी भाभी पर फावड़े से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल की ओर से आरोपी देवर के खिलाफ पुलिस में नामजद तहरीर दी गई है। मामला विधायक के परिजनों से जुड़ा होने के कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है। देर शाम तक मामले में सुलह समझौते के प्रयास चल रहे थे। विधायक दिलीप रावत चार भाई हैं और हमलावर तीसरे नंबर का है। भाजपा नेता बीना रावत ने कोतवाली में घटनाक्रम की तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि रतनपुर कुंभीचौड़ में उनका अपना मकान है। बुधवार सुबह उनका देवर पुष्पेंद्र उनके मकान की गैलरी बंद करने को कहने लगा। इसके बाद वह फावड़ा उठाकर उनकी गूल का पानी बंद करने लगा। बीना ने गूल न बंद करने के लिये कहा तो वह उसके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। मारपीट का विरोध करने पर देवर ने फावड़े से उन पर कई वार कर दिए और जमीन पर गिराकर उनसे मारपीट की। उसने गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। बताया कि मारपीट में उसके दोनों हाथ, सिर और चेहरे पर चोट आई है। पूर्व में भी वह उनके घर में तोड़फोड़ करते हुए मारने की धमकी दे चुका है। बताया कि मारपीट की घटना से वह भयभीत हैं। बीना रावत ने देवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि देवर-भाभी के बीच मारपीट की तहरीर मिली है। पारिवारिक मामला होने के कारण पहले जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।