Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

भीमगोडा खड़खड़ी व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न: विकास शर्मा अध्यक्ष, वैभव सुखीजा महामंत्री और बल्केश राजोरिया कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

भीमगोडा खड़खड़ी व्यापार मंडल में विकास शर्मा अध्यक्ष और वैभव सुखीजा महामंत्री बने बल्केश राजोरिया निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित।
ब्यूरो
हरीद्वार। आज भीमगोड़ा खड़खड़ी व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हुए जिसमें अध्यक्ष पद के लिए विकास शर्मा को 63 और रवि कश्यप को 51 मत मिले। इसी प्रकार विकास शर्मा 12 वोट से विजयी रहे। महामंत्री पद पर वैभव सुखीजा को 64 वोट मिले उनके प्रतिद्वंदी गौरव सचदेवा को 51 मत मिले वैभव सुखीजा 13 मतों से विजयी रहे। इससे पूर्व बलकेश राजोरिया निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हो गए थे। चुनाव परिणाम की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारी नेताओं ने चुनावी में जीते व्यापारियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया। चुनाव कराने वाली टीम के सदस्य गुलशन नैय्यर, कृष्ण कुमार सूरी, अशोक गुप्ता, अमित जैन, हरनाम सिंह, अनिल शर्मा, राकेश बजरंगी ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए हरिद्वार पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया और विजयी व्यापारियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर, महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी, व्यापारी नेता बिट्टू पालीवाल, कमल बृजवासी, पार्षद महावीर वशिष्ठ और अनिल वशिष्ठ, शिव कुमार कश्यप, संजय रावल, हरपाल सिंह समाजसेवी ललित नैय्यर आदि उपस्थित थे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!