ब्यूरो
हरिद्वार। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड (रजि0), हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक मध्य हरिद्वार स्थित होटल जगत इन में संपन्न हुई। जिसमे कार्यकारिणी का विस्तार और आगामी 4 मार्च को होली मिलन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन संयोजक मनोज सैनी ने सभी सदस्यों से विचार विमर्श करने के बाद पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर अशोक पांडे, विष्णु देव मिश्रा, देवेश वर्मा, महेंद्र कुमार वर्मा, सचिव सनोज कश्यप, तेजस्वी गुप्ता, अभिनव बंसल, समारोह सचिव हरिवंश और प्रचार सचिव प्रमोद कुमार को बनाया। वहीं संगठन के कोषाध्यक्ष पर फेरबदल करते हुए सर्वसम्मति से बबली त्यागी को इसकी जिम्मेदारी दी गई। संगठन के सभी पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने होली कार्यक्रम पर चर्चा की। जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया की आगामी 4 मार्च को भव्य रूप से होली कार्यक्रम को मनाया जाए और उसमें सभी दलों के नेताओं, प्रबुद्धजनों, समाज सेवियों, संत महतमाओ को आमंत्रित किया जाए। इस अवसर पर संगठन के संयोजक मनोज सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेंगे। बैठक में संगठन महासचिव कमल अग्रवाल ने कहा कि आज घोषित हुई कार्यकारिणी निष्पक्ष रूप से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगी। बैठक में सभी नवनियुक्त पधाधिकारी सहित कमल मिश्रा, संजय बंसल, राजेंद्र गुप्ता, धर्मराज, ऋतिक कुमार, गगन शर्मा, नीटू कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।