मनोज सैनी
हरिद्वार। भेल में स्थापित विद्यालयों को बचाने के लिए आज भेल की सभी ट्रेड यूनियनों ने भेल मैनेजमेंट और सरकार के खिलाफ बीएचईएल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
विद्यालय बचेगा तो ही आपका बच्चा पढ़ेगा। शासन से आप लड़ेंगे तभी विद्यालय बचेंगे। सबका सहयोग मिलेंगा तो ही विद्यालय बचाने का परिणाम मिलेंगे। यदि आप सोच रहे हैं कि कोई आयेगा और जादू की छड़ी घुमाएगा, हमारा विद्यालय बंद होने से बच जायेगा। तो आप किसी गलतफहमी में है। सामूहिक प्रयास के बल पर ही विद्यालय बचाओ अभियान सफल होगा। विद्यालय बचाना कोई अपराध नहीं है। आपका मुद्दा सही है तो विद्यालय बचाओ, अभियान में सहयोग करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसलिए आप सभी विद्यालय बचाओ अभियान को सामूहिक सहयोग और समर्थन करें आदि स्लोगन को लेकर अभिभावकगण, महिला शक्ति आदि ने भेल यूनियन के पदाधिकारियों के मार्ग दर्शन में विशाल विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वाले में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पंकज शर्मा, राजवीर सिंह, विकास कुमार, सौरभ त्यागी, मनीष, मनोज यादव, घनश्याम यादव, गीता नौटियाल, रेखा शर्मा, पूनम सिंह, ममता रमोला, रेखा यादव, अंजू चौहान, अनुजा नेगी, निशा त्यागी, काजल धीमान, सरिता देवी, नेहा पाल, तेजेंद्र चौहान, प्रीति देवी, निशा सिंह, राजकुमारी, बिमला बिष्ट, संस्कार नेगी, योगेंद्र, राहुल ठाकुर, नवीन पांडे, मंजू वर्मा, विनय त्यागी, शिव कुमार गुप्ता, रविंद्र, मनोज, राकेश, हरीश, घनश्याम, राधे भाई, पंकज शर्मा, संदीप कुमार, विकास कुमार, मनमोहन, हरकेश, अरविंद, रामाशीष, राजाराम सिंह, रविंद्र कुमार, आशा नेगी, रेखा शर्मा, प्रतिज्ञा सिंह, रेखा जोशी, सरिता देवी, ऋतु सिंह, काजल आदि शामिल थे।

More Stories
गैरसैंण सत्र में जनहित मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को किया सम्मानित।
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर