हरीओम गिरी
रुड़की। कृषि कानूनों के विरोध में पिछले करीब दो माह से दिल्ली में किसान आंदोलनरत है। किसान कृषि कानूनो को वापस लेने की जिद पर अड़े तो वही सरकार कृषि कानूनों को वापस ना लेकर होल्ड करने की बात कह रही है। इसी कड़ी में विभिन्न किसान संगठनों ने मंगलौंर की गुड़मंडी में आज किसानों की महापंचायत बुलाई।
इस दौरान किसान नेता नरेश टिकैत भी महापंचायत में शामिल हुए। महापंचायत में बड़ी तादाद में किसान पहुँचे थे। किसानों को सम्बोधित करते हुए नरेश टिकैत ने साफ कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नही लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आपको बता दे मंगलौंर की गुड़मंडी में आज सभी किसान संगठनों ने एकजुट होकर महापंचायत की।
इस दौरान किसान नेता नरेश टिकैत भी महापंचायत में शामिल होने पहुँचे। महापंचायत में बड़ी तादाद में किसान शामिल हुए। इस दौरान किसान नेता नरेश टिकैत ने किसानों को सम्बोधित करते हुए गर्मजोशी के साथ किसानों में जोश भरा। उन्होंने कहा किसान अपने हकहकूक की लड़ाई सरकार से लग रहा है। सरकार जबरन काले कानून किसानों के सर थोपना चाहती है। उन्होंने कहा जब तक कृषि कानूनों को वापस नही लिया जाता तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। नरेश टिकैत ने कहा किसानों को बदनाम की करने की साज़िश रची जा रही है लेकिन किसान आन्दोलन को उग्र नही होने देंगे। उन्होंने कहा किसान शांतिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे है लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा किसान अपना घरभार छोड़कर सड़को पर है और किसी भी सूरत में वापस नही हटेगा।

More Stories
चम्पावत दुष्कर्म प्रकरण: पुलिस ने मुख्य षड़यंत्रकर्ता व महिला मित्र को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
चम्पावत प्रकरण से आक्रोशित कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला, पुलिस से हुई नोक झौंक। कहा प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ बढ़ रहे हैं अपराध।
चंपावत गैंगरेप प्रकरण: चम्पावत पुलिस का दावा बच्ची के साथ नहीं हुआ गैंगरेप।