क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। मकान मालिक से किराये को लेकर हुए विवाद के चलते किरायेदार ने अपनी पत्नी के कपड़े फाड़कर उसे चौकी भेजकर मकान मालिक को साजिशन फंसाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामले क पटाक्षेप हो गया। जिस पर पुलिस ने किरायेदार के खिलाफ शांतिभंग में चालान कर दिया।

रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी अशुंल अग्रवाल ने बताया कि रविवार को एक महिला फटे कपडों में चौकी पहुंची और उसने मकान मालिक गौरव उर्फ टिंकू पर बदतमीजी करते हुए कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो मामला फर्जी निकला। दरअसल महिला का मकान मालिक से किराये को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिस पर महिला के पति ने मकान मालिक गौरव को धमकी दी थी कि वह उसको झूठे मुकदमें में फंसाकर जेल भिजवा देगा। महिला के पति ने ही मकान मालिक गौरव को फंसाने के लिए खुद अपनी पत्नी के कपड़े फाड़ कर चौकी भेजा था। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ शांतिभंग में चालान करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जिसको नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।