मनोज सैनी
हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा मणिपुर में लगातार 3 महीने से हो रही हिंसा व महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में देवपुरा चौक पर मोदी सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पिछले 3 महीने से मणिपुर जल रहा है और मोदी सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। यह बहुत ही खेद जनक और दुख का विषय है।
प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओ. पी. चौहान ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार से साबित होता है कि मणिपुर और केंद्र की मोदी की सरकार महिला विरोधी है और हम कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि तत्काल रूप से मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ने कहा कि “बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वालों की सरकार में महिला सुरक्षित नहीं है और बेहद अफसोस की बात की मन की बात करने वाले मोदी 3 महीने बाद मणिपुर हिंसा पर अपना मुंह खोलते हैं।
पार्षद राजीव भार्गव और महावीर वशिष्ठ ने कहा कि मणिपुर की सरकार को तत्काल रुप से बर्खास्त कर देना चाहिए।
प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अंकित चौहान, कैलाश प्रधान, विजय प्रजापति, दिनेश वालिया, राकेश गुप्ता, शुभम जोशी, नितीन यादव, रेखा गुप्ता, एश्वर्य पंत, दीपक कोरी, मनीष गुप्ता,धनीराम शर्मा, शरद शर्मा, आर्यन राठौड़, आयुष सैनी, आयुष चौहान, शोकत अली, अज्जू खान, इलमास इम्मी, सोनू शर्मा, ऋषभ अरोड़ा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।
जिला बार संघ ने भी जिला जज के साथ मनाया होली मिलन कार्यक्रम। विविधता में एकता ही भारत की शक्ति: जिला जज
कुम्भ नगरी में होली कार्यक्रमों की धूम: जगजीतपुर और ज्वालापुर में कामेश्वर महादेव भाई जी के मंदिर में होली मिलन धूमधाम के साथ मनाया।