
मनोज सैनी
हरिद्वार। भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल- डीजल व गैस पर बढ़ाई जा रही कीमतों के कारण देश में बेलगाम बढ़ रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक से पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल जी ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद केंद्र सरकार जो कि धन बल के द्वारा चुनाव जीतने पर बेलगाम हो गई है। चुनाव के नतीजों के अगले दिन से ही गैस पर ₹50 तथा पेट्रोल डीजल पर अब तक ₹10 प्रति लीटर बढ़ोतरी कर दी है जो अब भी लगातार जारी है।
धरना प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा, धर्मपाल ठेकेदार, ब्लाक अध्यक्ष गण यशवंत सैनी, शैलेन्द्र एडवोकेट,शुभम अग्रवाल, कैलाश प्रधान, चौ गुलवीर सिंह, डॉ दिनेश पुंडीर, बादल गोस्वामी, राजेंद्र श्रीवास्तव, इं आकाश बिरला, गौरव चौहान, शुभम जोशी, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज जाटव, राजेंद्र बालियान, अशोक उपाध्याय, बीके सिन्हा, लक्ष्मण सिंह रावत,अमित नौटियाल, मनीष कुमार,ओम प्रकाश शर्मा, सत्यपाल शास्त्री,ब्रजमोहन बड़थ्वाल,अरविंद चंचल,रजत कुमार, सोनू कुमार,रणवीर शर्मा आदि ने भाग लिया।
More Stories
बच्चा चोर गिरोह का भांडाफोड़: सो रही मां के बगल से चुरा ले गई थी 03 माह का बच्चा, 4,90,000 में हुआ था सौदा।
परिवहन विभाग द्वारा हेलमेट के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान, काटे 100 दुपहिया वाहनों के चालान।
महानगर कांग्रेस ने किया “वोट चोर – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत।