मनोज सैनी
देहरादून। राहुल गांधी जी के विचारों से प्रभावित होकर सुश्री पुष्पा मुन्जियाल पुत्री श्री मेघराज, निवासी डालनवाला, देहरादून ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी के नाम अपनी सारी सम्पत्ति के मालिकाना हक का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री प्रीतम सिंह को वसीयतनामा सौंप दिया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि उनकी इन भावनाओं, उनकी निष्ठा, उनके समर्पण और नेहरू-गांधी परिवार के प्रति उनके विश्वास को सैल्यूट करते हैं।
सुश्री पुष्पा मुन्जियाल पुत्री श्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड़, डालनवाला, देहरादून ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद श्री राहुल गांधी जी के नाम वसीयतनामा करते हुए कहा कि वे श्री राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढकर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे श्रीमती इन्दिरा गांधी हो, चाहे राजीव गांधी हों उन्होंने इस देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।