Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

महंगाई, महिलाओं व किसानों पर अत्याचार को लेकर जटबहादरपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल: भाजपा सरकार में दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं हालात

मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज हरिद्वार के जट बहादरपुर ग्राम में मंहगाई व महिलाओं व किसानों के ऊपर लगातार अत्याचार को लेकर एक विशाल आक्रोश जनसभा को सम्बोधित किया। जटबहादर पुर से बहुत से लोगों ने देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है आज अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उनके आश्रितों को सब को माला पहनाकर शाल उड़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात पीतम सिंह ने कहा कि आज देश के हालात बहुत खराब हो चुके हैं। रोजगार खत्म हो चुका है। अंधाधुंध कारखाने बंद हो रहे हैं। प्रदेश के मुखिया को भाजपा ने बदल दिया है। परन्तु प्रदेश के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।

आज मुख्यमन्त्री ने कुर्सी पर बैठते ही महिलाओं के आचरण के बारे में टीका टिप्पणी शुरु कर दी है। केंद्र और उत्तराखंड की सरकारें लगातार किसानों पर अत्याचार कर रही हैं। किसान गत चार माह से सड़को पर पड़े हैं। 300 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं परंतु किसानों का बकाया भी नहीं दे पा रह है। किसानो की कोई नहीं सुन रहा। रोजगार व व्यापार खत्म हो गयें हैं। सरकार मौन हैं।
कुंभ समापन पर है। सारे कामों पर लीपापोती हो रही है। पोल खुलनी शुरु हो गयी है। कुंभ का सारा बजट मिल बांटकर समाप्त कर दिया है। आज तक उस पर कोई स्थाई गाईडलाईन जारी नहीं की गयी। मंहगाई और रोजगार के नाम पर सत्ता में आयी सरकार ना तो महंगाई कम कर पाई है ना ही किसी को रोजगार दे पाई है।कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव संजय पालिवाल ने कहा कि आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहें है। न्यायधीश आरोपों की जांच के आदेश दे चुकी है। भाजपा ने मुख्यमंत्री तो बदल दिया परंतु जांच नहीं करा रहे हैं। इसको लेकर हम जनता के बीच आयें हैं। जनता की अदालत में इंसाफ मांगने आऐं हैं। पूर्व विधायक अमरीश कुमार व ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कहा की आज हम जनता के बीच आयें हैं। चार साल से प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। दूसरे मुख्यमंत्री ने आते ही मोदी की तुलना भगवान राम से कर दी है। हो सकता है यह मुख्यमंत्री उत्तराखंड में मोदी का मंदिर के लिये भी चंदा ईकठा करने का काम करेगे। सभा को संबोधित करने वालो में पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, विधायक काजी निजामुद्दीन, ताहिर अली, मुरली मनोहर, सतीश कुमार, राजेश रस्तोगी, मेयर अनीता शर्मा, अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, महेन्द्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शैलेंद्र सिंह, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, गुरबीर सिंह,नवाब सिंह, धर्मवीर सैनी, जटाशंकर श्रीवास्तव, जातीराम, राजवीर सिंह, रमेश सिंह, विकास सिंह, सोम चौहान, सफाकत अली, अंजू द्विवेदी, वरूण बालियान, शिवा जोशी, रवीश भटीजा, जेपी शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, राजीव चौधरी, अंकित चौहान, महेश प्रताप राणा, सुरेंद्र सींह, अशोक उपाध्याय, सचिन चौधरी, प्रवेज अहमद, सुनील सिंह, आकाश बिरला, देवेंद्र शर्मा, नीलम शर्मा, अमन गर्ग, राजीव भार्गव, साबुद्दीन, इसरार अहमद, तासीन अंसारी, रेखा राजपूत, गीता चौहान, शाहनवाज अंसारी, सोहेल कुरेशी, सपना सिंह, कौशल राजपूत आदि हैं।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!