नई दिल्ली।
मोदी सरकार ने घोषणा कि है कि वो तेल पर लगने वाले टैक्स में कटौती करेगी, जिससे तेल के दामों में कमी आएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ये ऐलान करते हुए कहा कि “हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी”। सीतारमण ने राज्य सरकारों से भी इसी तरह की कटौती लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं सभी राज्य सरकारों, खासकर उन राज्यों से जहां पिछली बार कटौती नहीं की गई थी, को भी इसी तरह की कटौती करने की अपील करती हूं।”

इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडरों के लिए सब्सिडी देगी। सब्सिडी के रूप में 200 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार प्लास्टिक उत्पादों के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क भी कम कर रही है। इससे उत्पादों की लागत में कमी आएगी और कीमतें भी कम होंगे। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा- “इसी तरह हम लोहे और स्टील के लिए कच्चे माल पर सीमा शुल्क को कम कर रहे हैं। कुछ स्टील के कच्चे माल पर आयात शुल्क को कम किया जाएगा। कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा।”

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।
प्रदेश के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय: डाॅ. धन सिंह रावत