ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा द्वारा स्थानीय पार्षद राजीव भार्गव, आनन्द मिश्रवान, सहायक अभियन्ता एवं श्रीमती शशी खण्डूरी, अवर अभियन्ता, नगर निगम, हरिद्वार की उपस्थिति में तुलसी चौक से शिवमूर्ति को जाने वाली सड़क व नाले का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया गया कि आप-पास के होटल और बिल्डिंग में उक्त नाले के गंदे पानी से दरारें आ रही है, जिसकी शिकायत स्थानीय व्यपारियों द्वारा की गई व उक्त स्थान पर ससमय नाले व सड़क का निर्माण कराये जाने का अनुरोध किया गया है क्योंकि उक्त क्षेत्र बाहुल्य एवं यात्रियों के आवागमन वाला क्षेत्र है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है एवं आगामी माह में कावड़ मेला आदि का आयोजन भी होना है, जिसके दृष्टिगत महापौर द्वारा तुलसी चौक से शिवमूर्ति तक जाने वाली सड़क व क्षतिग्रस्त नाले को यात्रियों एवं जनता की सुविधा के के दृष्टिगत रखते हुये निगम के सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता को उक्त स्थान पर क्षतिग्रस्त नाले व सड़क को अविलम्ब बनाये जाने हेतु निर्देश को दिये।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग