शिवाली
कोटद्वार। 22 मई को थलीसैंण क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना थलीसैंण में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि भेड़ गांव मल्ला निवासी माधव सिंह पुत्र पान सिंह उसकी मौसी के साथ मारपीट करते हुए जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर कर भाग गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा घटना की गंभीरता का संज्ञान लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम गठित करने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी पौड़ी के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष थलीसैंण के नेतृत्व मे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।