पंजाब के गुरदासपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बटाला के सराचूर गांव में एक स्टंटमैन की ट्रैक्टर से दबने से मौत हो गई। मृतक का नाम सुखमनदीप सिंह है। उसकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। वह हलका फतेहढ़ चूड़ियां गांव का रहने वाला था। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुखमनदीप अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर के हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के सारचूर गांव में बाबा घनी जी की याद में छिंझ मेला चल रहा था। मेले में सुखमनदीप ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था तो लोग उसे अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर 2 टायरों पर हवा में गोल-गोल घूम रहा है। उसे कोई चला नहीं रहा था, सुखमनदीप उसके पास ही खड़ा है। उसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। सुखमनदीप उसे कंट्रोल करने के लिए उस पर चढ़ने की कोशिश करता है। जैसे ही उसने टायर पर पैर रखकर चढ़ने की कोशिश की तो उसका दूसरा पैर मिट्टी में फिसल गया। इसके बाद टैक्टर सुखमनदीप की तरफ घूम गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर वह उसके नीचे आ गया। ट्रैक्टर सुखमनदीप को कुछ देर तक घसीटता है। इस दौरान 2 युवक उसने बचाने के लिए आते हैं। वह भी ट्रैक्टर के नीचे आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद मेले में भगदड़ मच गई। लोग तुरंत सुखमनदीप को अस्पताल लेकर पहुंचते है लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी होती है। घटना के बाद आयोजकों ने मेला स्थगित करने की घोषणा कर दी।

More Stories
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
कूड़ा परिवहन में लापरवाही पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, एजेंसी पर ₹25,000 का जुर्माना।
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।