लखपत सिंह राणा
रुद्रप्रयाग। नव वर्ष पर जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के सुमेरपुर में रखे हुए स्कप्पर का भौतिक सत्यापन किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया कि प्रथम दृष्टया स्कप्पर मानकानुसार नहीं है।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से सवाल जवाब शुरू किये गए। पूछताछ के दौरान सहायक अभियंता एन एच द्वारा बताया गया कि 25 दिसम्बर 2020 को सुमेरपुर साइट में ही स्कप्पर निर्मित किये गए है व स्कप्पर में प्रयुक्त पदार्थ यथा सरिया व कंक्रीट आदि की प्रयोगशाला जांच भी की गई है। किंतु जैसे ही जिलाधिकारी द्वारा स्कप्पर के निर्माण सामग्री की जांच की गई, वैसे ही स्कप्पर से कंक्रीट झड़ने लगा गया।
इस संबंध में जिलाधिकारी के पूछे जाने पर मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता व ठेकेदार द्वारा दी जा रही जानकारी में विरोधाभास होने व सुस्पष्ट जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त किया। साथ ही निर्माण कार्यों में प्रयुक्त घटिया निर्माण सामग्री से राष्ट्रीय राजमार्ग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराने , स्कप्पर में प्रयुक्त पदार्थों की प्रयोगशाला जांच की रिपोर्ट एक दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मौके पर ही अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को राष्ट्रीय राजमार्ग 58 द्वारा निर्मित नालियों में प्रयुक्त सामग्री की जांच एक दिन के भीतर कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More Stories
महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को दिया बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की बेतहाशा वृद्धि।
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।