मनोज सैनी
हरिद्वार। कुम्भ मेला पुलिस में तैनात पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक स्व0 HCP श्री सुनील कुमार, उम्र 55 वर्ष, जिनकी मूल नियुक्ति जनपद पौड़ी गढ़वाल है और वर्तमान में वे कुम्भ मेला पुलिस हरिद्वार में सम्बद्ध हैं। आज सुबह योगा क्लास और गणना के उपरांत कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी चौकी स्थानों के चिन्हीकरण कार्य हेतु मोटरसाइकिल जा रहे थे। समय करीब 11:20 बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित इब्राहिम मोड़ के समीप से गुजरते हुए उन्हें एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि श्री सुनील कुमार के द्वारा गम्भीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कुम्भ मेला पुलिस के अधिकारीगण तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना के सम्बंध में जानकारी की। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
20 रुपए की रिश्वत के साथ विजिलेंस ने तहसील में पीआरडी कर्मचारी को दबोचा।