अरुण सैनी
रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की मासिक बैठक सच ट्रेडर्स यूनियन बैंक के सामने रुड़की में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और विधानसभा स्तर व जिला स्तर पर प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। संगठन ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने की बात पर जोर दिया गया। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता महक सिंह सैनी ने कहा कि जिस प्रकार मौजूदा सरकार किसान और मजदूरों के हितों को खत्म करने का काम कर रहे हैं इस सरकार का पतन निश्चित है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन मारिया जी ने बताया कि किस प्रकार श्रमिक श्रम विभाग में श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहे हैं यह बहुत ही चिंता का विषय है। श्रमिकों के लिए संगठन बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयारी कर रहा है। संगठन के प्रदेश सचिव ब्रहम सिंह धीमान जी ने कहा की मौजूदा सरकार में किसान के गन्ने का पैसा समय पर नहीं मिल रहा है और सरकार अपने आप को किसान हितेषी बताती है। यह दुख का विषय है। बैठक में नवीन मारिया, एडवोकेट महक सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सिंह धीमान, अनुज, नाथीराम, बालचंद, सत्येंद्र और प्रधान जी व अरुण सैनी उपस्थित थे।

More Stories
हर की पैड़ी पर लड़ने वाली महिलाओं का पुलिस ने किया चालान, दी सख्त हिदायत। देखें वीडियो
आश मौहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: प्रेमिका के मंगेतर ने अपने भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम।
देवभूमि रजत उत्सव उतराखण्ड: रोड़ी बेलवाला पार्किंग में 30 अक्टूबर से 01 नम्बर 2025 तक अयोजित होगें विभिन्न कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी करेंगे प्रतिभाग।