क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। मोबाइल के पैसे देने के बहाने बुलाकर 5 युवकों द्वारा अपने ही दोस्त पर ही लाठी-डण्डों, सरिये व चाकू से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सम्बंध में पीडित के पिता की ओर से पांचों युवकों के खिलाफ कनखल थाने में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कनखल थाना एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शशि कुमार उर्फ विनोद कुमार पुत्र बलजीत सिंह निवासी ग्राम झाबरी अम्बुवाला पथरी हरिद्वार ने थाना कनखल में तहरीर देते हुए कहा गया हैं कि उसका बेटा आकाश 7 जुलाई को अपने दोस्त सागर पुत्र बिजेन्द्र निवासी कटारपुर पथरी के बर्थ-डे पार्टी में जियापोता गया था। जहां पर सागर ने उसके बेटे आकाश से फोन करने के लिए मांगा लेकिन फोन फिर वापस नहीं किया। जिसकी शिकायत उसके बेटे ने जगजीतपुर पुलिस चौकी में की। जहां पर दोनों पक्षों के बीच मोबाइल को लेकर मौखिक समझौता हुआ, जिसके मुताबिक सागर से बेटे आकाश को दस हजार रूपये देना तय हुआ। तहरीर के अनुसार समझौते के मुताबिक 17 जुलाई को सागर ने उसके बेटे को रात साढे नौ बजे पैसे देने के लिए जमालपुर फाटक पर बुलाया। आरोप हैं कि जब उसका बेटा पैसे लेने के लिए बताये गये स्थल पर पहुंचा तो सागर ने अपने साथियों अनिल पुत्र पाल्लू निवासी झण्डा चौक सराय ज्वालापुर, अर्जुन पुत्र सुरेन्द्र निवासी कटारपुर पथरी, हर्षित चौधरी निवासी बहादरपुर जट्ट पथरी और उज्जवल निवासी कटारपुर पथरी हरिद्वार ने एक साथ आकाश पर गाली गलौच करते हुए लाठी-डण्डों, सरिये और चाकू से हमला कर दिया, जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बेटे के शोर मचाने पर राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर उसके बेटे को उन युवकों से बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग