मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव, दबंग, तेज तर्रार युवा नेता वरुण बालियान ने 26 मार्च को राहुल गांधी की समर्थन में चंद्राचार्य चौक पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वरुण बालियान ने सभी कांग्रेसियों से बढ़चढकर भाग लेने की अपील भी की। अपने फेसबुक पेज पर वरुण बालियान ने लिखा है की कल दिनांक 26/03/2023 को राहुल गांधी जी के समर्थन में चंद्राचार्य चौक चक्का जाम। सभी साथी प्रातः 10:30 बजे भगत सिंह चौक एकत्र होंगे।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।