मनोज सैनी
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता रद्द किये जाने को लेकर देशभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद होकर प्रदर्शन कर रहे है। देश भर के कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने अपने तरीके से राहुल गांधी के समर्थन में कार्य कर रहे है। इसी के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा के निर्देश पर भगत सिंह चौक के पास गांधी पार्क (बी.एच.ई.एल.) में दोपहर 12 बजे से दिनांक 26 मार्च 2023 को जिला/महानगर कांग्रेस हरिद्वार एवं रूड़की, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एन एस यू आई आदि सभी फ्रंटल संगठनों द्वारा सत्याग्रह आन्दोलन एवं धरना महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख दिया जायेगा। जिसमे मोदी सरकार द्वारा की जा रही दमनात्मक कार्यवाही एवं लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ आवाज बुलन्द करने का आह्वान किया जाएगा।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।