मनोज सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर के पांडे वाला में श्रीजी वेंकट हॉल में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी रोजेदारों का स्वागत कर माहे रमजान की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संयोजन सोम त्यागी व संचालन नगराध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सदस्य मुरली मनोहर ने कहा कि पिछले 40 वर्षों पूर्व यह परंपरा रोजा इफ्तार पार्टी सद्भाव व भाईचारे के लिए शुरू की गई थी। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रोजा इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम किया गया। ऐसे माहौल में जब देश की सांप्रदायिक शक्तियां धर्म के आधार पर देश का विभाजन करना चाहती है, ऐसे कार्यक्रम एक सांप्रदायिक सद्भाव करने का प्रयास है और हमारा विश्वास है कि जब हम सब लोग मिलकर एक दूसरे के त्यौहार को मनाएंगे तो उसे शांति व सद्भाव बनेगा ऐसे मैं देश की अखंडता व एकता रहेगी।
महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने संयुक्त रूप से माहे रमजान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुल्क की एकता और अखंडता के लिए सभी धर्मों का एकजुट होना और एक दूजे का सम्मान करना बेहद जरूरी है। हिन्दु मुस्लिम भाईयों का परस्पर एक-साथ मिलना, एक-दूजे की भावनाओं को समझना और सुख-दुःख में बराबर शरीक होना इंसानियत का पैगाम देता है.भारत के लोगों में जाति व धर्म से पहले देशप्रेम व इंसानियत का जज्बा है।
विधायक अनुपमा रावत इस मौके पर देश की तरक्की, खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की साथ ही रोजेदारों को ईद की अग्रिम बधाई दी। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि इफ्तार पार्टी का आयोजन करने का मकसद लोगों में आपसी भाईचारा कायम करना है। इस अवसर पर उपस्थित रहे डा0 प्रतिमा, ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष इरफान अंसारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, मुकर्रम अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक रामयश सिंह पार्षद इसरार सलमानी, पार्षद रियाज अंसारी, नईम कुरैशी, रफी खा, छम्मा ठेकेदार, मकबूल कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि सद्दीक गाड़ा, चौधरी करतार सिंह खारी, अजमोद मोदी, नन्द लाल राणा, तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, अशोक गुप्ता, मनीष गुप्ता, ओपी चौहान, महेश प्रताप राणा, यशवंत सैनी, राव अफाक,एडवोकेट हनीफ अंसारी,अकबर खान,मुकुल जोशी, याज्ञिक वर्मा, अनिल चौहान, तुषार कपिल, शुभम जोशी, अज्जू, सुभाष घई,पार्षद मेहरबान खान,भुनेश्वर पाठक, रवि ठाकुर, अमित शर्मा, वसीम, अभिषेक जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी ने बदले 7 थाना-कोतवाली के प्रभारी
गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जा रही है कड़ी कार्यवाही: 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज।
जिलाधिकारी ने आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के सफल संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी किए नियुक्त।