
विकास झा
हरिद्वार। प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने लैंड जिहाद पर प्रहार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार का यह साहसिक कदम है।
लैंड जेहाद के रूप में सरकारी सम्पत्तियों पर अवैध मज़ारों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। जिससे आमजन को बहुत असुविधा हो रही थी। हरिद्वार पुलिस- प्रशासन द्वारा अवैध मज़ारों का धवस्तीकरण प्रशंसनीय और साहसिक कदम है। शहर के सौंदर्य में बाधक मज़ारें, गुंडे, बदमाशों और चोरों का अड्डा बन गयी थी। जहाँ से जेहादी घटनाओं के घटित होने की प्रबल सम्भावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। हरिद्वार के ज़िला प्रशासन बधाई के पात्र है। कांग्रेस के नेताओ द्वारा विरोध दर्शाता है कि मुस्लिम तुष्टिकरण की होड़ लगी है। संत समाज देव भूमि का इस्लामी करण नहीं होने देगा। संत समाज सरकार की इस पहल के साथ खड़े है। आवश्यकता है कांग्रेसी अपनी मानसिकता सुधारे। मुस्लिम वोट बैंक के लालच में सही ग़लत का अंतर भी भूल गए। स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को हम कश्मीर नहीं बनने देंगे।
More Stories
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।
ललित नारायण मिश्र ने किया सीडीओ का पदभार ग्रहण। कहा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता।