अरुण सैनी
रुड़की। लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की नगर निगम भवन पर सौन्दर्यीकरण के नाम पर देश के प्रधानमंत्री के फोटो के साथ सत्ताधारी नेताओं के फोटो पेन्टर द्वारा बनवाए जाने की कड़ी निन्दा करता है।
लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने एक बयान में कहा कि देश के प्रधानमंत्री के फोटो पर किसी क्या ऐतराज़ हो सकता है उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री का भी फोटो लग जाए तो अनुचित नहीं होगा। हद तो उस समय हो गई जब शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक व मेयर गौरव गोयल के फोटो भी पेन्टर से बनवाकर लगा दी। सैनी ने कहा कि यदि रुड़की नगर व आसपास के चौराहों पर लगे हर यूनीपोल पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के 11जनवरी के उनके जन्मदिन व हाल ही में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपों के झेल रहे मेयर गौरव गोयल के ही होर्डिंग्स लगे हुए हैं। इसके बावजूद भी इनके अपने प्रचार की भूख खत्म नहीं हो रही है। सैनी ने कहा कि मेयर गौरव गोयल के विरुद्ध उत्तराखंड लोक सम्पत्ती विरुपण निवारण अधिनियम सहित अन्य कानूनों के तहत तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

More Stories
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।