मनोज सैनी
देहरादून। विधानसभा भर्ती घोटाले में भाजपा सरकार की किरकिरी होने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में हुई मनमानी भर्तियों की जांच के लिये विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था, जिसके बाद आज विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी ने विधानसभा में पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने की घोषणा की है।
जिसमें दो बड़े फैसले पहला 3 सदस्य कमेटी बनाया जाना तथा दूसरा विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को लंबी छुट्टी पर भेजा जाना है। इसके साथ निष्पक्ष जांच के लिये विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल के विधान सभा कक्ष को किया गया सील भी कर दिया गया है।

More Stories
लग्जरी स्लीपर बसों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान, 12 बसें सीज़, 80 का हुआ चालान।
नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़। 500-500 के नकली नोटों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार।
चुनाव में हस्तक्षेप करने पर मंत्री मदन कौशिक के खास गुर्गे विकास तिवारी की धुनाई, तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर।