मनोज सैनी
हरिद्वार। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं पर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया है।
[yotuwp type=”videos” id=”H0sixCNzW6A” ]
हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि कार्यक्रम के लिए सभी दलों को न्योता भेजा गया है जिससे यह एक धार्मिक आयोजन कम और सर्व दलीय सभा ज्यादा लग रही है। उन्होंने कहा कि जिसको भी राम में आस्था है वह अयोध्या जरूर जाएगा लेकिन जिन लोगों का राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं है उन्हें बुलाए जाने का कोई औचित्य नहीं है।
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आज शाम हरिद्वार पहुंचे, कनखल शंकराचार्य मठ में उनका भक्तों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि शंकराचार्य जी द्वारा चार धाम की कल से शीतकालीन यात्रा शुरू की जा रही है। कल सुबह शंकराचार्य जी शीत कालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए चार धाम यात्रा पर जाएंगे।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।