मनोज सैनी
बहादराबाद। बहादराबाद थाना क्षेत्र के अरिहंत कॉलेज की एक छात्रा को यौन शोषण के लिए अकेले में मिलने का दबाव बनाने वाले कॉलेज चेयरमैन व प्रिंसिपल और एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार शान्तरशाह क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने अरिहंत कॉलेज पढ़ने वाली एक छात्रा कुमारी पूजा (काल्पनिक नाम ) ने चौकी आकर बताया कि कॉलेज केचेयरमैन, दीपक जैन पुत्र सुरेंद्र जैन निवासी रेलवे रोड रोहतक हाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, प्रिंसिपल लीजु जेम्स पुत्र वाई जेम्स, निवासी कोट्टाराकारा, थाना कोटाराकारा जिला कोल्लम केरल और कॉलेज का एक छात्र रवि रंजन पुत्र दिनेश कुमार चौधरी, निवासी ग्राम गोनू चक थाना पछवाडा जनपद बेगूसराय बिहार उम्र 20 वर्ष ने यौन शोषण करने के लिए मजबूर करने के लिए व्हाट्सएप पर चैटिंग करते हैं। व्हाट्सएप कॉलिंग कर प्रिंसिपल जेम्स लगातार अपने छात्र रवि रंजन के माध्यम से बार-बार मिलने का दबाव बना रहे थे। चेयरमैन दीपक जैन के विरुद्ध इस तरह के आरोप पहले भी प्रकाश में आए हैं लेकिन पीड़िताएं या तो किसी अन्य राज्य की रहने के कारण और कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना करने के कारण तहरीर नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 221/22 धारा 354 (A) 354 (D) और 506 पंजीकृत कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।