क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। विश्वप्रसिद्ध तीर्थनगरी हरिद्वार में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखते ही पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। जिसने भी सुनी वो सन्न रह गया। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में अज्ञात दरिंदों द्वारा एक युवक का गुप्तांग नौचकर उसकी हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।

शनिवार तड़के किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डेंसो चौक के पास सड़क किनारे एक युवक पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के शरीर का मुआयना किया तो कहीं कोई निशान नहीं नजर आया सिर्फ उसका गुप्तांग बुरी तरह जख्मी मिला। फिलहाल 22 वर्षीय इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया है। मृतक के पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला हैए जिससे उसके नाम व पते का पता लगाया जा सके। सिडकुल पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का पूरा सच सामने आ पाएगा। फिलहाल युवक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग