क्राइम ब्यूरो
देहरादून। देवभूमि के नाम से पहचाने जाने वाले राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जल चढ़ाने आई एक नाबालिग किशोरी से 27 वर्षीय पुजारी ने छेड़ छाड़ कर दी। नाबालिग के शोर मचाने पर वहां लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने पुजारी की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है।
मामला देहरादून के कोतवाली क्षेत्र के चुक्खू मोहल्ला इलाके का मामला है, जहां पुजारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मंदिर के पुजारी नरेंद्र ने मंदिर में जल चढ़ाने आई नाबालिक युवती के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर उसके गाल को दांतों से काट दिया। युवती के हल्ला करने के बाद मंदिर में आए अन्य श्रद्धालुओं और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पुजारी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

More Stories
बद्री-केदार समेत 47 मंदिरों में गैर सनातनियों के एंट्री बंद। सारा अली खान को केदार दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र।
अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन: 14 स्टोन क्रेशर सील, 10 करोड़ का जुर्माना ठोंका। स्टोन क्रशर संचालकों में मचा हड़कंप।
मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियानः डाॅ. धन सिंह रावत