सुनील मिश्रा
हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं महामंत्री विक्की तनेजा ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा 26 सितम्बर को होने वाले जिला पंचायत एवं ग्राम पंचायत के चुनाव की तिथि में परिवर्तन करना चाहिए क्योंकि 26 सितम्बर को शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस है।

इस दिन हिंदुओं के प्रत्येक घर में मां दुर्गा के पूजा अनुष्ठान हेतु कलश स्थापना होती है, जिसमें पूरे परिवार को सम्मलित होना होता है, इस दिन चुनाव होने से जिन-जिन कर्मचारियों जिनमे महिलाएं एवम पुरुष दोनों की दिनांक 25 सितम्बर से 26 सितम्बर तक चुनाव में ड्यूटी रहेगी, वो लोग हिंदुओं के विशाल नवरात्र पर्व की पूजा से वंछित रह जायेंगे। प्रथम दिन कलश स्थापना के लिए पहले दिन से तैयारी करनी होती है। सरकार को पुनः विचार करके इस तिथि में परिवर्तन करना चाहिए। जिससे प्रत्येक हिन्दू परिवार आस्था के साथ प्रथम दिन कलश स्थापना कर सके ।

More Stories
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह
जिन्होंने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे: आलोक शर्मा
कूड़ा परिवहन में लापरवाही पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, एजेंसी पर ₹25,000 का जुर्माना।