मनोज सैनी
हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित भगत सिंह चौक पर भगत सिंह विचार प्रचार समिति द्वारा भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया आज ही के दिन शहीद भगत सिंह जी को फांसी पर लटकाया गया था।
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वरुण बालियान ने कहा कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजु-ए-कातिल में है। स्वतंत्र भारत की नींव रखने में युवाओं में जोश भरने के लिए भगत सिंह जी ने यह नारा दिया था। आंदोलनकारियों और क्रांतिकारियों की भूमिका अहम है। इन क्रांतिकारियों ने आजादी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। कई बार जेल गए, अंग्रेजों की प्रताड़ना झेली लेकिन हार नहीं मानी और ब्रिटिश हुकुमत को देश से बाहर निकालने का प्रयास जारी रखा। इन्हीं क्रांतिकारियों में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा है। इन्होंने जातिवाद से ऊपर उठकर भारत की अखंडता संप्रभुता की लड़ाई लड़ी और भारत माता के लिए अपने प्राण हंसते हंसते न्यौछावर कर दिया।
पूर्व पालिका चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने संयुक्त रूप से कहा कि आज का दिन शहीदों के बलिदान को याद कर नमन करने का दिन है। हर साल 23 मार्च को देश में शहीद दिवस मनाया जाता है दरअसल दरअसल 23 मार्च के ही दिन तीन महान देशभक्तों भगत सिंह राजगुरु सुखदेव फांसी दी गई थी आज देश मातृभूमि के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले भारत माता के महान सपूत शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को नमन कर रहा है। यह तीनों आजादी के गीत गाते हुए हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। इनका शौर्य और मातृभूमि आजादी के प्रति साहस आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है देश की आजादी की लड़ाई में इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता। उपस्थित रहे। अमन गर्ग, अमरदीप रोशन, तुषार कपिल, अंकित चौहान,लक्ष्य चौहान,पार्षद इसरार अहमद सलमानी , शहाबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, प्रदीप कुमार , दीपांशु बालियान,अनिल चौहान, नीतू बिष्ट, शुभम जोशी, सुनील कुमार, अश्वनी कौशिक, अंकित चौधरी, समर्थ अग्रवाल,नवेज अंसारी, सचिन कुमार, वसीम सलमानी, दर्शन लाल।

More Stories
प्रदेशभर में खुलेंगी सहकारी बैंकों की 50 नई शाखाएं।
कल 2 मई, शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं।
बड़ी खबर: राजाजी टाइगर रिजर्व में मंत्री के बेटे की शादी मामले में मात्र 2 फॉरेस्ट गार्ड मिले दोषी, किया सस्पेंड।