लखपत सिंह राणा
केदारनाथ। केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज से खोल दिए गए हैं। मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह खुल गए। इस दौरान 7 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे। केदारधाम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। इस खास मौके पर मंदिर परिसर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया। बता दे की मंत्रोच्चारों और आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले गए।
केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने कपाट खोले। इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु भी मौजूद रहे. मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने केदारधाम में दर्शन भी किए।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।