मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखण्ड में सख्त लॉक डाउन के बाद भी न तो कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है और न कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या।उत्तराखण्ड स्टेट कंट्रोल रूम द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रदेश में आज 7127 नए कोविड संक्रमण के मामले सामने आए। जबकि 122 लोगों की हुई मौत। इसके साथ साथ 5748 लोग आज ठीक होकर घर गए।
प्रदेश में अब तक उत्तराखंड में 4245 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब 78304 एक्टिव मरीजों की संख्या है। गुरुवार को भी देहरादून में सर्वाधिक 2084 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा हरिद्वार 1354, नैनीताल 587, पौड़ी 361, टिहरी 508, उधम सिंह नगर में 691 संक्रमण के नए मामले आये। जबकि चमोली 297, अल्मोडा 210 चंपावत 177 बागेश्वर में 71, पिथौरागढ़ 156, उत्तरकाशी 317 नए केस आये है।


More Stories
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।