
सनत शर्मा
बहादराबाद। बहादराबाद निकट टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग, उत्तराखंड पुलिस यातायात, पुलिस वन विभाग, राज्य कर सचल दस्ता ने मिलकर संघन चैकिंग अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सुबह 23 चालान किये गये। जिसमे यातायात पुलिस द्वारा 4 वाहनों के स्वामी जो की बिना मास्क लगाएं वाहन चला रहे थे का चालान कोविड-19 सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चालान काटा गया एवं 8 चालान उन वाहनों के काटे गए जिनके कागजात पूरे नहीं थे। परिवहन विभाग द्वारा 11 चालान बड़े वाहनों के चालान ओवर लोडिंग एवं कागजात पूरे ना होने में किये गये। ये चैकिंग अभियान प्रतिदिन सुबह एवं शाम दो अलग-अलग शिफ्ट में प्रतिदिन पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन चलाया जाएगा। सुबह और शाम चलाये जाने वाले इस संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान में कोई भी अनियमितता पाए जाने पर किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जायेगा। जिसका सभी चारों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान का सख्ती से पालन किया जायेगा।
More Stories
डीएम ने रोका 5 लापरवाह अधिकारियों का वेतन। कहा जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही व लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं।
6 लाख के नकली नोटों के साथ गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी।
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्यवाही। 8 स्टोन क्रेशर सीज, ई–रवन्ना पोर्टल को किया बंद।