सनत शर्मा
बहादराबाद। बहादराबाद निकट टोल प्लाजा पर परिवहन विभाग, उत्तराखंड पुलिस यातायात, पुलिस वन विभाग, राज्य कर सचल दस्ता ने मिलकर संघन चैकिंग अभियान चलाया। जिसके अंतर्गत सुबह 23 चालान किये गये। जिसमे यातायात पुलिस द्वारा 4 वाहनों के स्वामी जो की बिना मास्क लगाएं वाहन चला रहे थे का चालान कोविड-19 सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चालान काटा गया एवं 8 चालान उन वाहनों के काटे गए जिनके कागजात पूरे नहीं थे। परिवहन विभाग द्वारा 11 चालान बड़े वाहनों के चालान ओवर लोडिंग एवं कागजात पूरे ना होने में किये गये। ये चैकिंग अभियान प्रतिदिन सुबह एवं शाम दो अलग-अलग शिफ्ट में प्रतिदिन पूरे जिले में अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन चलाया जाएगा। सुबह और शाम चलाये जाने वाले इस संयुक्त रुप से चैकिंग अभियान में कोई भी अनियमितता पाए जाने पर किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जायेगा। जिसका सभी चारों विभागों द्वारा संयुक्त रूप से चैकिंग अभियान का सख्ती से पालन किया जायेगा।

More Stories
चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, सरकार के दावों पर उठाए सवाल।
युवक से मारपीट करने वालों को तीन वर्ष की कैद।
शिवडेल स्कूल में पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन। प्रकृति संरक्षण का आह्वान