सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। भेल के मध्य मार्ग पर फाउंड्री गेट के पास सड़क पर बने गढढे में गिरकर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री घनश्याम कपिल गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार उनके पैर और कंधे में काफी गंभीर चोटें आई है।घायल अवस्था मे उन्हे पीछे से आ रहे पुलिस कर्मचारियों ने सिटी अस्पताल भिजवाया, जहाँ पर उनको प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन चंडीगढ़ इलाज के लिए ले गए है। इस मध्य मार्ग पर रोज भेल हरिद्वार के अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर आते जाते है इसके अलावा जिले के सभी उच्च और कनिष्क अधिकारी भी रोज आते जाते है, परंतु किसी का भी इस गढढे पर ध्यान नही गया। इस लापरवाही से किसी की जिंदगी भी जा सकती है इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी।

More Stories
गैंगरेप के आरोपी श्याम साहू की जमानत अर्जी रद्द, सह आरोपी अंकित वर्मा की पूर्व में जमानत अर्जी रद्द।
कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों को लेकर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने ली बैठक: कांवड़ियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता।
गांजे के साथ पकड़ी गई महिला को एक वर्ष की कठोर कैद।