Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

सत्याग्रह आंदोलन से पूर्व ही गिरफ्तार हुए कांग्रेसी

मनोज सैनी

हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन कांग्रेस का पूर्व नियोजित सत्याग्रह आंदोलन गांधी पार्क भगत सिंह चौक पर आयोजित होना था।

मगर हरिद्वार पुलिस व जिला प्रशासन ने सत्याग्रह आंदोलन से पूर्व ही कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें पुलिस लाइन रोशनाबाद भेज दिया।

 

सबसे पहले गिरफ्तार किए जाने वालों में ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज सैनी थे उसके बाद आंदोलन स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही कांग्रेसियों को एक एक कर गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया।

गिरफ्तारी का कारण पूछने पर न तो पुलिस प्रशासन और न जिला प्रशासन कोई उत्तर दे पाए। कांग्रेसियों को इस प्रकार की गिरफ्तारी पर महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि अपने कुकर्मों को लेकर मोदी सरकार डरी हुई है जिससे आम आदमी के अधिकारों का हनन हो रहा है।

राहुल गांधी की सदस्यता एक साजिश के तहत रद्द की गई क्योंकि राहुल गांधी ने अडानी -मोदी रिश्तों की पोल खोलकर रख दी थी। मुरली मनोहर, विधायक रवि बहादुर, राजवीर सिंह, नईम कुरैशी, अशोक शर्मा, सुनील सिंह, समर्थ गर्ग, ओम पहलवान, तरुण व्यास, ठाकुर रतन सिंह, राजीव चौधरी, कैश खुराना, तुषार कपिल, किरण पाल, किरण सिंह, बी एस तेजियान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!