मनोज सैनी
हरिद्वार। कोतवाली हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक मकान में सेल्स गर्ल के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर की रहने वाली एक युवती आज सुबह 11 बजे हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी के लिए सर्वे कर रही थी। इस दौरान इंडस्ट्रीज एरिया के एक मकान में राजेश नाम के शख्स ने अपने भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

कोतवाली में पीडि़ता ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि आज सुबह वह कंपनी की ओर से सर्वे करने के लिए इंडस्ट्रीज एरिया के पास एक घर में गई थी। घर में मौजूद राजेश नाम के शख्स ने उसे अंदर बुलाया और बैठने के लिए कहा, तभी एक आदमी पीछे से आया और उसने उसके बाल पकड़कर उसे बिस्तर पर गिरा दिया। जिसके बाद राजेश और मुकेश ने पीडि़ता के साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने पर वहां कुछ लोग आए और जिसकी मदद से वहां से थाने पहुंची। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राजेश और मुकेश दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

More Stories
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।